गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर आ रही रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं

सिडनी
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर आ रही रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरों ने काफी विवाद खड़ा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में 184 रनों की बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था और कहा था कि 'बहुत हो गया है', यह बात उन्होंने अपनी ड्रेसिंग रूम स्पीच में कही थी। इस तरह के माहौल को अच्छा नहीं बताया गया था।

सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए इस तरह की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "ये केवल रिपोर्ट है। यह सच नहीं है। मुझे नहीं लगता कि रिपोर्ट पर कोई जवाब देने की जरूरत है। जो कुछ कहा वह केवल ईमानदारी भरे कुछ शब्द थे, मैं आपको यही कह सकता हूं। ईमानदारी बहुत जरूरी है। अगर आप बड़ी चीजों को हासिल करना चाहते हैं तो ईमानदारी बहुत महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले टीम आती है। क्योंकि यह टीम गेम है और हर कोई यह समझता है। एक खिलाड़ी और कोच के बीच में बातचीत को उनके बीच तक ही सीमित रहना चाहिए। ऐसे ही ड्रेसिंग रूम में कोई बातचीत होती है तो उसको ड्रेसिंग रूम में ही रहने देना चाहिए।"

बता दें कि बुधवार को द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने कहा था कि कुछ खिलाड़ियों ने अपने स्वाभाविक खेल के नाम मनमाफिक शॉट्स खेले और हालातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि मैंने आपको पिछले छह महीनों में आपके हिसाब से खेलने की पूरी छूट दी, लेकिन अब यह उनको तय करना होगा कि खेल के लंबे फॉर्मेट में कैसे खेलना है।

रिपोर्ट में यह तक दावा किया गया कि अगर कोई खिलाड़ी खेल से पहले गंभीर की रणनीति के अनुसार काम नहीं करना चाहता है तो उसको 'धन्यवाद' कह दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फिर से टीम में शामिल करने की भी इच्छा जताई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति