गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में, इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया, शुभमन गिल की हो सकती है वापसी

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम में काफी उथल-पुथल मची हुई है। मेलबर्न में दूसरा मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में हैं और इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया है। गंभीर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि करने से इनकार किया कि शुक्रवार की सुबह टॉस के लिये रोहित आयेंगे या नहीं। ऐसे में उनकी जगह चौथे मैच से ड्रॉप किए गए शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल के माता-पिता मौजूद रहे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। सीरीज के आखिरी मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह और मां कीरत गिल ट्रेनिंग ग्राउंड के पास बैठे थे और उनकी बैटिंग प्रैक्टिस को ध्यान से देख रहे थे। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नेट सत्र के दौरान शुभमन के माता-पिता से मुलाकात की।

ट्रेनिंग सेशन के दौरान शुभमन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर से लंबी बातचीत की, जो उनकी पीठ थपथपाते नजर आए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह भी गिल से मिले और पंच मारा। गिल को प्रैक्टिस सेशन में सीनियर सदस्यों से इस तरह मिलते हुए देख अटकलें तेज हो गई हैं कि गिल अगले मैच में खेलने उतरेंगे।

गंभीर ने अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को उतार सकती है। गंभीर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''भारतीय क्रिकेट में बदलाव का यह दौर सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं। ड्रेसिंग रूम में बने रहने का एकमात्र मानदंड प्रदर्शन है।''

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति