रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि उनका कहना है कि अगर रोहित को सिडनी में फेयरवेल टेस्ट खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें बिना किसी बोझ के खेलना चाहिए क्योंकि दांव पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी लगी है। बता दें, एक दशक से भारत बीजीटी ट्रॉफी नहीं हारा है, मगर इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है। अगर सिडनी में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और ट्रॉफी भारत के पास ही बरकराररहेगी।

शास्त्री की यह बयान तब आया जब गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने की पुष्टि नहीं की। गंभीर से पूछा गया कि क्या भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पांचवा टेस्ट खेलेंगे? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि प्लेइंग XI का फैसला वह टॉस के दौरान पिच देखकर करेंगे।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, "अगर मैं रोहित शर्मा के आस-पास होता, तो मैं उससे कहता कि जाओ और धमाका करो। मैदान पर जाओ और धमाका करो। अभी, जिस तरह से वह खेल रहा है, वह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। उसे विपक्षी टीम पर आक्रमण करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है।"

शास्त्री ने आगे कहा, "वह अपने करियर पर फैसला लेंगे, लेकिन अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रह गई है। शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं, जिनका औसत 2024 में 40 से अधिक है। उस क्वालिटी वाले खिलाड़ी को बेंच पर बैठे देखना आपको आश्चर्यचकित करता है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन यह अंततः उनका निर्णय है। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो यह एक अलग कहानी है। अन्यथा, यह उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने का सही समय हो सकता है।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति