बीपीसीएल के पेट्रोकेमिल प्लांट के कार्य की गति 2025 तेज होगी, नई कंपनियां कार्य करने आएंगी

बीना
 बीपीसीएल के पेट्रोकेमिल प्लांट के कार्य की गति इस वर्ष तेज होगी और नई कंपनियां यहां कार्य करने आएंगी। वर्तमान में सिविल वर्क का कार्य चल रहा है, जिसमें पेड़ कटाई, जमीन लेवलिंग की जा रही है।

भांकरई, मूडरी गांव तरफ प्लांट की जगह सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है और उसी तरफ नए गेट भी तैयार हो रहे हैं। भांकरई के पास जमीन समतलीकरण के बाद प्लांट की मशीनें लगाने के लिए पिलर खड़े किए जाने लगे हैं। साथ ही रिफाइनरी परिसर में जहां मुख्य प्लांट बनना है, वहां अभी ब्लास्ंिटग कर जमीन को समतल कर रहे हैं और पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। यह कार्य होने के बाद प्लांट की मशीनों को लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने के कार्य में तेजी आएगी। इस वर्ष में बड़ी कंपनियां आकर कार्य शुरू करेंगी, जिससे पांच साल में यह कार्य पूरा हो सके।

 जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी तेज
उद्योग विभाग यहां 500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर बीपीसीएल को देगी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया इस वर्ष तेज होगी। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मांगें पूरी होने पर ही जमीन देने के बात कर रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम न्यायालय में किसानों ने आपत्ति भी दर्ज कराई है।

काम में तेजी आने से मिलेगा रोजगार
नई कंपनियां आने पर जैसे-जैसे प्लांट के काम में तेजी आएगी, वैसे ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। इसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। अभी जो कार्य चल रहा है, उसमें कम लोगों को ही रोजगार मिला है। आसपास लोग चाय, नाश्ता, खाना की दुकानें भी खोल रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति