गरियाबंद में 3 नक्सलियों का एनकाउंटर, 300 जवानों ने जंगल में घेरा

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के सोरनामाल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने इस एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को मार गिराया है. सर्च ऑपरेशन के लिए कुल तीन सौ सैनिक देर रात निकले थे. ओडिशा के नवरंगपुर से आए सैनिकों ने भी घेराबंदी की है. यह सर्च ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं.

कब होगा नक्सलवाद का खात्मा?
हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने साल 2026 तक पूरी तरह से नक्सलवाद को खत्म करने की बातें कही थीं. इसके बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हो गए हैं.

वहीं, केंद्र को मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जनवरी 2024 से नवंबर तक कुल 257 नक्सलियों को ढेर किया गया. 861 को गिरफ्तार किया गया और 789 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटे. इसके अलावा 2010 के सर्वाधिक मृत्यु के स्तर 1005 से 90 फीसदी घट कर सितंबर, 2024 तक 96 फीसदी थी. ये चार दशकों बाद साल 2022 में पहली बार मृत्यु की तादाद 100 से कम दर्ज की गई है. साथ ही टॉप 14 नक्सली लीडर न्यूट्रलाइज्ड किया जा चुका है.

वहीं, माओवादियों का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में सेक्योरिटी वैक्यूम को खत्म करके साल 2019 से 279 नए कैम्पों की स्थापना द्वारा सुरक्षा ग्रिड का विस्तार किया गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति