न्यूयॉर्क कोर्ट ने दिए ये आदेश, US में अडानी के रिश्वत मामले पर आया बड़ा अपडेट

वाशिंगटन
अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कारोबारी गौतम अडानी को लेकर कोर्ट एक्टिव हो गया है। खबर है कि अमेरिकी कोर्ट ने अडानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की सझा सुनवाई करने का फैसला किया है। कारोबारी पर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोप लगे थे। हालांकि, समूह ने इससे इनकार किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क की कोर्ट ने अडानी और अन्य लोगों के खइलाफ जारी केस को क्लब करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि जॉइंट ट्रायल में सभी मामले साथ सुने जाएंगे। दरअसल, कोर्ट ने पाया है कि सभी मामलों में आरोप और लेनदेने एक तरह के हैं। इसके चलते यह फैसला लिया गया है।

इन मामलों में अमेरिका बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला), सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ सिविल केस) और SEC बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ सिविल केस) शामिल हैं। कोर्ट का कहना है कि यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर करने और केस शेड्यूलिंग में परेशानी से बचने के लिए लिया गया है।

खबर है कि सभी मामले डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस जी गैरोफिस को दिए जाएंगे। जस्टिस गैरोफिर अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले भी देख रहे हैं। फिलहाल, कोर्ट के स्टाफ को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अडानी और अन्य पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए 2 हजार 29 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप हैं। अडानी समूह ने आरोपों को निराधार बताया था और कहा था, 'हम कानून का पालन करने वाले संस्थान हैं।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति