हाईवे पर पटला ट्रक, गांव वाले लूट ले गए सर्फ और साबुन

पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, हादसा पन्ना जिले के इटवा के पास हुआ. ट्रक में निरमा साबुन भरा हुआ था. ट्रक के पलटने के बाद किसी तरह से ड्राइवर और हेल्पर ने अपनी जान बचाई. वहीं हादसे के बाद ट्रक में भरे निरमा की लूट करने के लिए लोग पहुंच गए. वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

पन्ना में हुए सड़क हादसे में लोगों ने आपदा में अवसर का मौका ढूंढते हुए निरमा और साबुन की लूट शुरू कर दी. दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है. जहां पन्ना अमानगंज रोड अंतर्गत आने वाले इटवा के पास एक तेज रफ्तार निरमा साबुन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर निरमा और साबुन की लूट करने लगे. लोगों द्वारा निरमा साबुन लूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लूट करने में जुटे हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लुट कर रहे लोगों को भगाया.

पुलिस ने लोगों को भगाया

किसी तरह चालक और हेल्पर ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन सड़क पर पड़े निरमा और साबुन के पैकेट एवं बोरियों को देख राहगीरों एवं आसपास के लोग निरमा व साबुन की लूट करने के लिए पहुंच गए. वहीं देखते ही देखते वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. हालांकि जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लूट कर रहे लोगों को भगाया.

पहले भी हो चुके हैं हादसे

वहीं घटना में चालक वह हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हालांकि घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, क्योंकि कई बार पहले भी इसी मार्ग में घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ महीनो पूर्व एक तेल से भरा टैंकर भी इसी मार्ग में पलट गया था जिसके बाद वहां तेल लूटने की भी होड़ मच गई थी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति