भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण और विशेष माना गया है. इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं. मकर संक्रांति का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जो भी इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. उसका भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है.

मकर संक्रांति का त्योहार कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगा. इसके कारण मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है. इसके एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है. लोहड़ी भी उत्तर भारत में प्रमुखता से मनाई जाती है.

भगवान सूर्य पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर

वहीं इस बार भगवान सूर्य का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है. इसकी वजह मकर संक्रांति का दिन और भी महत्वपूर्ण हो गया है. इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे. भगवान सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बड़ा ही शुभ और लाभदायक होने वाला है. आइए जानते हैं वो कौन सी लकी राशियां हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. मेष राशि के ऐसे जातक जो सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए ये समय बहुत अच्छा है. नई नौकरी भी मिल सकती है. साथ ही आय के नए रास्ते मिलेंगे.

मकर राशि

मकर संक्रांति का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अहम साबित होने वाला है. इस दिन मकर राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं. कोट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी. इस दौरान किसी पर बहुत ज्यादा यकीन न करें. ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

सिंह राशि

मकर संक्रांति का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस दिन शत्रुओं पर जीत मिल सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति