छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क के किनारे लहूलुहान मिला व्यक्ति का शव

कोरबा।

रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेंगूरडीह गांव में सड़क किनारे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी गई। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय रामकुमार रतिया के रूप मे की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की चांच कर रही है।

मृतक डेंगूरडीह का रहने वाला था। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए मृतक की परिजनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली। एक लड़का है, जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे होटल के सड़क किनारे घूम रहा था, जहां कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास किसी को पता नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति