पानी के गलत बिल भरने की जरूरत नहीं, हम कर देंगे माफ, केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद जब दोबारा गमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें माफ कर देंगे। मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं, आज फिर कह रहा हूं।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली सरकार लोगों को फ्री पानी उपलब्ध करवा रही है। हर परिवार को 20-20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के दिल्ली में बिल जीरो आते हैं। लेकिन जब मैं जेल गया तो इन लोगों ने पीछे से पता नहीं किया। कुछ तो गड़बड़ की जो लोगों के लाखों-हजारों रुपए के पानी के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।’

पूर्व सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लोग किसी बात से दुखी, परेशान हों, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैंने पहले भी कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक मंच से मैं ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं। हजारों-लाखों के जो बिल हैं वो गलत हैं, उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। वो इंतजार करें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, चुनाव के बाद हम उन बिलों को माफ करवा देंगे। ये मेरी सब लोगों को गारंटी है। लोगों को चिंतित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार उनके साथ खड़ी है।’

इससे पहले नवंबर में भी केजरीवाल ने जनता से पानी के गलत बिल माफ करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि आप फरवरी में हमारी सरकार बनवा दो, पानी के सभी गलत माफ कर दूंगा। आप लोगों के दोबारा जीरो बिल आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के कई लोगों ने दावा किया है कि उनके लाखो-हजारों के बिल आ रहे हैं जबकि उनकी खपत काफी कम है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति