प्रेमिका से शादी कर सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी, फिल्म दृश्यम स्टाइल में छिपाई थी लाश

रायपुर

शादीशुदा युवक के साथ एक 25 वर्षीय युवती को प्रेम होता है… दोनो भागकर 7 जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाते है… लेकिन मामूली से विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसको दर्दनाक मौत दे दी. पति ने अपनी पत्नी की लाश को छिपाने के लिए अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का फार्मूला अपनाया और लाश को मलबे में दबाकर फरार हो गया. लेकिन अब आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में है. सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि हत्या के बाद मृतका की लाश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबा दी गई थी, इसके बाद से पति की तलाश जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि पचपेढी नाका कलर्स मॉल के पास निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में पिथौरा निवासी 25 वर्षीय सुनीता ध्रुव की हत्या करके फरार मृतका के ही पति रामेश्वर दीवान (45 वर्ष) को पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था. पिथौरा से आकर कॉम्प्लेक्स में मजदूरी करते हुए लेबर क्वॉर्टर में रहते थे.

दिवाली से पहले मजदूरी के रुपए को लेकर दिवाली की रात 31 अक्टूबर को दोनों के बीच विवाद हुआ तो रामेश्वर ने सुनीता के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को मलबे में दबाकर फरार हो गया. साथ काम करने वाले मजदूर भी नहीं जानते थे दोनों को राजेन्द्रनगर पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स के मैनेजर विजय तिवारी की सूचना पर 9 नवंबर को शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान करने में ही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दिवाली के बाद मजदूर कॉम्प्लेक्स में काम करने लौटे, तब शव देखा गया लेकिन मृतका को कोई पहचानता नहीं था. इसके बाद पिथौरा में सुनीता ध्रुव के परिवार वाले मिले. तब पता चला कि सुनीता ने शादीशुदा रामेश्वर दीवान के साथ प्रेम प्रसंग में पड़कर शादी की थी. बेलर पिथौरा निवासी रामेश्वर शादीशुदा व बाल बच्चेदार था. वह सुनीता को भगाकर रायपुर ले आया और दोनों यहीं मजदूरी कर रहे थे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति