बंगाल को हराकर एमपी विजेता, प्लेयर ऑफ द सीरीज रही शुचि उपाध्याय

मण्डला

मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले गये फाइनल मैच में बंगाल को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया है। 30 दिसंबर को राजकोट में हुए फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़ ने 4 विकेट, शुचि उपाध्याय ने 2, वैष्णवी 2 एवं प्रियंका ने 2 विकेट हासिल कर बंगाल को 136 रनों पर ही रोक दिया। एमपी की ओर से अनुष्का और अनन्या दुबे की साझेदारी के बाद आयुषी की बल्लेबाजी ने टीम को लक्ष्य 137 तक पहुंचाया। अनुष्का ने अर्धशतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच रही, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विदित हो कि शुचि ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी कर 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

मध्यप्रदेश के सभी खिलाड़ी, प्रबंधन, कोच इस गौरवशाली क्षणों में बधाई के पात्र हैं। विदित हो कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवं सीनियर टीम मध्यप्रदेश में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के जिले की इस खिलाड़ी का एमपी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर महिला चयन करता जेडीसीए प्रार्थना विश्वकर्मा बाबूशा मेघा जैन तरंग झा प्राजंलि मल्हार जेडीसीए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल योगेंद्र तिवारी द्वारका मिश्रा राजेंद्र सिंह ठाकुर प्रशांत द्ववेदी, विक्रम जिनसारी, ब्रजेश पटेल, सुकेश झा, त्रिलोक नायडू एवं डीसीए मण्डला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, संजय बड़गियां, ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, प्रवीण वर्मा, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति