राजस्थान-अजमेर में चोरी के 21 मोबाइलों के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

अजमेर।

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस बार पुलिस ने मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

इधर, दरगाह थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को उर्स मेले में जायरीनों का मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.30 लाख रुपए कीमत के 21 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि उर्स को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से एक टीम का गठन किया था। साथ ही उर्स में सक्रिय होने वाली गैंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए और मुखबिरों के जरिए होटल संचालकों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान अजमेर निवासी इमरान अली उर्फ पटेल, सलमान पुत्र मोहम्मद जहांगीर, शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सलीम और मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 21 कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है।

फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा
उर्स मेले में जेबतराशी और मोबाइल चोरी रोकने के लिए पुलिस ने इस बार हाईटेक इंतजाम किए हैं। पुराने जेबतराशों और मोबाइल चोरों पर नजर रखने के लिए फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई शातिर अपराधी मेला क्षेत्र में दिखता है, तो पुलिस तुरंत हरकत में आएगी।

सीसीटीवी कैमरों से नजर
मेला क्षेत्र में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। चार वॉच टावर और दरगाह क्षेत्र की छतों पर पुलिस तैनात है। दरगाह के भीतर 57 और बाहरी हिस्सों में 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
सालाना उर्स के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पुलिस का जाब्ता बुलाया गया है। करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी, आरपीएससी और आईपीएस अधिकारी मेले में ड्यूटी दे रहे हैं। सीआईडी, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मेले पर नजर बनाए हुए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति