केजरीवाल ने जब से महिला सम्मान योजना की घोषणा की है, तभी से लगातार विपक्षी पार्टियों उनके लिए हमलावर हुई है

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से महिला सम्मान योजना की घोषणा की है, तभी से लगातार विपक्षी पार्टियों उनके लिए हमलावर हो गई हैं। केजरीवाल ने महिलाओं को फिलहाल 1,000 रुपये अभी देने और चुनाव जीतने के बाद उस रकम को 2,100 बढ़ा देने का वादा किया है। केजरीवाल के इन दावों और वादों को झूठा बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती दिखाई दे रही है। अब पंजाब से आई महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की।

शनिवार सुबह पंजाब से आई महिलाओं का कहना है कि पंजाब में भी चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये महिला सम्मान राशि देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक महिलाओं को वह राशि नहीं मिली है। पंजाब से आई महिलाओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव भी किया।

इन महिलाओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले इनसे झूठे वादे किए थे कि इनको 1000 महीने के मिलेंगे, लेकिन अभी तक भी इनको पैसे नहीं मिले हैं। इन महिलाओं का यह भी कहना है कि यह लोग काफी परेशान हैं और इन्हें पंजाब सरकार से काफी उम्मीद थी। लेकिन जिस तरह से अभी तक इन्हें कोई पैसा नहीं मिला है उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ वादे और दावे ही कर रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि उनके हक का पैसा उन्हें अरविंद केजरीवाल ही दिलवाएं। इसके साथ-साथ इन महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नाम के हाय हाय के नारे भी लगाए हैं।

पंजाब से आई मनप्रीत कौर ने बताया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था और फॉर्म भरवाएं थे कि चुनाव के बाद सरकार बनते ही एक 1000 रुपये हर महीने महिलाओं के अकाउंट में आएंगे। लेकिन 3 साल बीत गए अभी तक एक पैसा महिलाओं के अकाउंट में नहीं आया है।

मनप्रीत कौर का कहना है कि पंजाब में नशे का बुरा हाल है। युवा नशे के शिकार होते जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने जो वादे महिलाओं से किए थे उसे भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। मनप्रीत कौर का कहना है कि आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ा नेता अरविंद केजरीवाल हैं और उन्होंने ही भगवंत मान को सीएम बनाया है। ऐसे में हम लोग अपनी मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल के पास आए हैं ताकि वह हमारे हमारी परेशानियों को सुलझा सकें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति