MP में शिक्षको के पदों पर निकली भर्ती , 28 जनवरी से आवेदन, मार्च में परीक्षा, जानें डिटेल्स

भोपाल

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है । कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षकों के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी।अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 आवेदन कर सकते हैं।लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और एमपी शासन, जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन ,नृत्य) के पदों पर भर्ती की जाएगी।अनुमान है कि इस भर्ती के माध्यम से 10 हजार पदों को भरा जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं आवेदन शुल्क 250 रुपये है।आवेदन प्रक्रिया के दौरान ईएसबी द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। यह जांच नियुक्ति प्रक्रिया के समय संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में उमीदवारों की पात्रता पूरी तरह से प्रावधिक मानी जाएगी।

मार्च में होगी परीक्षा

    परीक्षा 20 मार्च 2025 से दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    पहली पाली सुबह 9 बजे 11 बजे तक।अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

    दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है।

    भोपाल , बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीख

    ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 28 जनवरी 2025 ।

    आवेदन की लास्ट डेट :11 फरवरी 2025 तक ।

    आवेदन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक ।
    परीक्षा: 20 मार्च 2025

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति