पंचायत में मंदिर तोड़ने वाले परिवार का समाज से बहिष्कार करने के साथ रोटी-बेटी के सभी संबंध खत्म करने का निर्णय लिया

शिवपुरी
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहनिवास में शनिवार को जाटव समाज का कबीरदास जी और माता मंदिर तोड़ने से रोकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि समाज की पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में मंदिर तोड़ने वाले परिवार का समाज से बहिष्कार करने के साथ ही रोटी-बेटी के सभी संबंध खत्म करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, ग्रामीणों की फरियाद पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

दादा ने मंदिर के लिए दान में दी जमीन
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सिंह निवास के जाटव मोहल्ले में करीब 80 परिवार वहां कई दशकों से निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले प्रहलाद, रामस्वरूप, भरत, लखन, राजू पुत्रगण लैंडू जाटव के दादा ने उसकी जमीन समाज के मंदिर के लिए दान दी थी। इसके बाद चंदा कर वहां पर संत कबीरदास व माता का मंदिर बनवाया। इसी क्रम में कुछ दिन पहले प्रहलाद, रामस्वरूप आदि को पता चला कि यह जमीन अभी भी उनके स्वजनों के नाम पर दर्ज है, तो उक्त लोगों ने मंदिर पर रह रहे संत कमलगिरी महाराज को मारपीट कर वहां से भगा दिया था।

पोतों ने तोड़ दी मंदिर
कुछ दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई। अब प्रहलाद व रामस्वरूप के परिवार के लोगों ने मंदिर तोड़कर वहां अपने मकान बनाना शुरू कर दिया है। जब समाज के लोगों ने जब उक्त मंदिर तोड़ने तथा सरकारी कुएं का रास्ता बंद करने से रोका तो विवाद बढ़ गया। शनिवार को एक महिला के साथ मारपीट भी कर दी गई। अंतत: मामला थाने की चौखट तक जा पहुंचा। समाज का कहना है कि इसी के चलते आपस में पंचायत कर उक्त परिवार का बहिष्कार कर दिया है।

मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज
शनिवार की दोपहर गांव के महिला पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कोतवाली पहुंचे। यहां कमलेश पत्नी राजू जाटव की शिकायत पर मंदिर तोड़ने वाले वीरू जाटव, संजय जाटव, राजू जाटव, राजेन्द्र जाटव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरू की है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति