प्रक्रिया में अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर एक आरक्षी स्वयं आया था जो दस्तावेज जांच में पकड़ा गया

नोएडा
नोएडा में आरक्षी सीधी भर्ती -2023 की डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर एक आरक्षी स्वयं आया था जो दस्तावेज जांच में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन चारों को न्यायालय के सामने पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया चल रही है। 30 दिसंबर को एक अभ्यर्थी अभय सिंह प्रक्रिया में शामिल होने आया था। जब बोर्ड द्वारा उक्त अभ्यर्थी के शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रों की जांच, ई केवाईसी जांच की तो उनको शक हो गया।

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी वास्तव में असली नहीं है। बल्कि वह किसी और के नाम पर यहां शामिल होने आया था। उसने फर्जी तरीके से नाम, जन्मतिथि, बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। सख्ती से पूछताछ की गई। ऐसे में उसका वास्तविक नाम अरविंद कुमार, निवासी सरधना जनपद मेरठ के रूप में हुई। जो कि वर्तमान में पीएसीा की 36वीं वाहिनी वाराणसी में आरक्षी के पद पर नियुक्त है।

इस संबंध में 31 दिसंबर 2024 को थाना इकोटेक-3 पर धारा 318(2,) 318)(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 13 उप्र संशोधित परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अरविंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने तीन और लोगों के शामिल होने की बात बताई। जिसके बाद तीन और साथियों विशाल सोम, तुषार और अंकित को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। इन चारों को न्यायालय के सामने पेश किया गया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति