राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई

नई दिल्ली
देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी रहने के बावजूद, कैट-3 मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।"

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।" वहीं, इंडिगो ने रात 1.05 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।"

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है तथा बारिश हल्की बारिश की भी आशंका है। जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति