बस्तर में पत्रकार चंद्राकर की हत्या मामले में प्रशासन ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में अब प्रशासन ने एक्शन लिया है. मुख्य आरोपी चंद्राकर के अवैध कब्जे और प्लांट पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई हैं. बुलडोजर की कार्रवाई कर आरोपी के अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया गया. बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है.

बता दें कि लापता पत्रकार मुकेश चन्द्राकर का शव 2 जनवरी को  मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्राकर के बाड़े में सेप्टिक टैंक के अंदर मिला था. पूरे मामले में अब तक 3 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

मामलें में अबतक का अपडेट
    आज सुबह पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

    पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के अलावा रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर शामिल हैं. तीनों आपस में भाई हैं.

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर से स्तब्ध प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग की करने को कहा है.

    मुकेश चंद्राकर के अंतिम संस्कार से पहले पत्रकारों के अपनी मांग को लेकर अड़े रहे. पत्रकारों की मांगों व पत्रकार मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा देने के साथ ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की बीजापुर सहित बस्तर संभाग में जितनी भी संपत्तियां है, उसे जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित करने, हत्याकांड में संलिप्त सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर के अंतिम यात्रा में वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद-महेश कश्यप ,कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी समेत प्रदेश भर के पत्रकार शामिल हुए.

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति