खाटू श्याम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए 6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे कपाट

सीकर

सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए अगर आप दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. सीकर से लगभग 43 किलोमीटर दूर स्थित खाटू गांव में बाबा श्याम का भव्य मंदिर है, जहां भगवान कृष्ण और बर्बरीक की पूजा होती है.

यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. नए साल के अवसर पर भी हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए 14 लाइनों में खड़े रहे. हालांकि, लगातार दर्शन का आनंद लेने वाले भक्तों को इस बार थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 6 और 7 जनवरी को बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे.

दो दिन बंद रहेंगे बाबा श्याम के कपाट
अमावस्या पर स्नान और विशेष पूजा-अर्चना के कारण 6 और 7 जनवरी को बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 6 जनवरी, सोमवार को रात 9:30 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

7 जनवरी, मंगलवार को बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम 5 बजे पट श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोले जाएंगे. अध्यक्ष ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे बाबा श्याम के पट खुलने के बाद ही खाटू धाम पहुंचें.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति