बाइक चोरी का सरगना एवं पार्ट्स खरीददारी करने वाले गिरोह को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली
कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित चोरी की बाइकों के पाटर््स खरीदने वाले खरीददार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 10.12.24 को फरियादी बीरेन्द्र यादव पिता स्व. कृष्ण यादव सा. बैढ़न की टीवीएस स्टार मोटरसायकल क्र. एमपी 53एमबी 1876 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने एवं दिनांक 02.01.25 को फरियादी बलराम सोनी पिता कन्हैयालाल सोनी निवासी गनियारी की मोटरसायकल एचएफ डान क्र. टीएन 34 एक्स 8467 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने तथा दिनांक 02.01.25 को ही फरियादी अकील अहमद पिता लईफ अहमद निवासी टाकीज रोड बैढ़न की मोटरसायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. यूपी 64 एमबी2860 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने एवं दिनांक 02.01.25 को ही फरियादी संजय कुमार यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी गनियारी की मोटरसायकल एचएफ डीलक्स क्र. एमपी66 एमए 4928 चोरी होने पर थाना बैढ़न में धारा 303 (2) बीएनएस के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शहर में सिलसिलेवार हो रही मोटरसायकलों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार द्वारा सादे वर्दी में पुलिस की तीन टीमें बनाई जाकर चोरों की सरगर्मी से पता तलाश कराई गई। मोटरसायकल चोरी करने वाले चोर भरत दुबे पिता ललन प्रसाद दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी खुटार थाना बैढ़न को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूंछताछ की गई जो उक्त मोटरसायकलों की चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया तथा मोटरसायकल चोरी उपरांत मोटरसायकलों के टायर सतेन्द्र कुमार शाह पिता उंदर लाल शाह उम्र 25 वर्ष निवासी गनियारी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.), संतराम बघेल पिता महाराज सिंह बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी शिवपहरी चौकी सासन थाना बैढ़न, रामलाल विश्वकर्मा पिता राघव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सिंगरौलिया थाना बैढ़न, सिंगरौली, उमाशंकर रजक पिता श्यामसुंदर रजक उम्र 20 वर्ष निवासी खजुरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को बिक्री करना बताया तथा चोरी की हुई मोटरसायकलें सुनसान स्थान में छिपाकर रखा होना बताया। आरोपी भरत कुमार दुबे के कब्जे से उपरोक्त चोरी की सभी मोटरसायकलें कीमती करीबन 2,50,000 रूपए की बरामद की गई तथा चोरी की मोटरसायकलों के टायर खरीददारों के कब्जे से टायर रिम सहित बरामद किया जाकर प्रकरण में धारा 317(2), 317 (4) बीएनएस बढ़ाई जाकर सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार कर जेआर पर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गयी।
कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविंद द्विवेदी, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, शिवम सिंह, अंकित सिंह, सुनील सिंह, आर अभिमन्यु उपाध्याय, अखिलेश माझी, गजेन्द्र धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति