वर्ष 2025 में खूब बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट करें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों का बेहद विशेष महत्व बताया गया है. इन शुभ मुहूर्तों पर कई मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश और विवाह किए जाते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में विवाह वाला दिन बहुत ही खास होता है. विवाह एक ऐसा मांगलिक कार्य होता है जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है. इसलिए, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए खास मुहूर्त और तिथि निर्धारित की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी. तो यहां देखें शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट.

साल 2025 में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

नए साल के पहले माह में 16 जनवरी, 17 जनवरी, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

फरवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख, विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

मार्च 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

मार्च में 1, 2, 5, 6, 7 और 12 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

अप्रैल 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 29 और 30 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

मई 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

मई में 5, 6, 8, 9, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27 और 28 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

जून 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

जून में 2, 3, 4 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

नवंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

नवंबर में 2, 3, 8, 12, 15, 16, 22, 23 और 25 तारीख, विवाह के बंधन में बंधने के लिए शुभ तिथियां मानी जा रही हैं.

दिसंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त

दिसंबर में 4, 5, 6 तारीख विवाह के शुभ मानी जा रही हैं.

इन महीनों में नहीं होगी शादी

नए साल 2025 में चार महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह नहीं होंगे. क्योंकि 6 जुलाई से 31 अक्टूबर तक श्रीहरि योग निद्रा में चले जाएंगे, जिसके कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक जाती है.

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति