दो IPS अफसरों का ट्रांसफर, DIG वैभव कृष्ण को महाकुंभ की जिम्मेदारी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में देर रात दो आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। आजमगढ़ मंडल के DIG वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महाकुंभ का डीआईजी बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील सिंह को वैभव कृष्ण की जगह आजमगढ़ मंडल का DIG नियुक्त किया गया है। बता दें कि वैभव कृष्ण को जून 2024 में डीआईजी बनाया गया था।

अपराधियों में वैभव कृष्ण के नाम का खौफ
डीआईजी वैभव कृष्ण पूरे प्रदेश में अपने काम के लिए मशहूर है। 6 महीने तक उन्होंने आजमगढ़ के माफियाओं के नाक में दम करके रख दिया था। बदमाश उनके नाम से खौफ खाने लगे थे। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की। साथ ही बदमाशों की संपत्ती कुर्क करने में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने समय-समय पर कई अभियान भी चलाए। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी।

DIG वैभव कृष्ण को महाकुंभ की जिम्मेदारी
अब IPS वैभव कृष्ण को महाकुंभ की जिम्मेदारी मिली है। महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मेला क्षेत्र की कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इधर, महाकुंभ पर अराजक तत्वों की नजर है। इन सब समस्याओं से निपटने के लिए आईपीएस वैभव कृष्ण, क्या योजना बनाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति