धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल हुए भावुक, साझा किया ‘दर्द’

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से अलग होने की अफवाहों के बीच एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो उनकी निजी जिंदगी की दिक्कतों पर प्रकाश डालता है। चहल ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है। शनिवार देर शाम के इस इंस्टा स्टोरी ने पूरे दिन चली अफवाहों को और हवा दे दी है।

दरअसल, शनिवार को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के संभावित तलाक की अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। कुछ रिपोर्टों में उनके करीबी लोगों के हवाले से तलाक को लेकर भी दावा किया गया।

चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कड़ी मेहनत लोगों के कैरेक्टर को स्पॉटलाइट में लाती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है, आप मजबूती से खड़े हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आपने पिता और मां को गर्व कराने के लिए पूरा पसीना बहाया। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह सीना तान कर खड़े रहो।"

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट धनश्री से सगाई की थी। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिख जा में भी हिस्सा लिया था और 22 दिसंबर, 2020 को दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी।

हाल के दिनों में धनश्री ने चहल के समर्थन में पोस्ट भी किए थे लेकिन फिर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर जता दिया कि शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

वैसे साल 2023 में भी धनश्री और युजवेंद्र के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'चहल' सरनेम हटा दिया था जिसके बाद उनके मनमुटाव और अलगाव की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने इन अफवाहों को खारिज कर फैंस से अफवाहें न फैलाने की अपील की थी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति