छत्तीसगढ़-रायगढ़ में असिस्टेंट डायरेक्टर के घर से 40 लाख के जेवरात और नगदी ले गए चोर

रायगढ़।

पुसौर ब्लॉक में रहने वाले लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ धनंजय सारथी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत 40 लाख से भी अधिक सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो कि लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदस्थ पर पदस्थ हैं।

एक जनवरी को धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ देवी दर्शन करने के लिये उड़ीसा गए हुए थे, जहां वे दो जनवरी को दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर देवी दर्शन करने पहुंचे और फिर रायपुर से तीन जनवरी की रात अपने गांव जतरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे नकदी रकम साढ़े 17 लाख समेत सोने चांदी के जेवरात के अलावा साड़ी और सूट को मिलाकर कुल 47 लाख के चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूने मकान से लाखों की चोरी के बाद पीड़ित ने सुबह पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

डीवीआर भी लेकर भागे चोर
बताया जा रहा है कि धनंजय सारथी के सूने मकान से 40 लाख से भी अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने घर के कोन-कोन में छानबीन करते हुए चोरी की है। साथ ही साथ पकड़े जाने के डर से भागते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो मंत्रालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वो दंतेवाड़ा देवी दर्शन करने गए थे, इसी बीच वो वापस आये तो उनके यहां चोरी की घटना हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति