आगरा में नकली घी बनाने का बड़ा कारोबार पकड़ा गया, 170 रुपये में बना लेते थे नकली घी, 18 ब्रांड के नाम से बेचते

ग्वालियर
आगरा में नकली घी बनाने का बड़ा कारोबार पकड़ा गया है जिसमें मास्टरमाइंड ग्वालियर के कारोबारी ही निकले हैं। आगरा के ताजगंज इलाके में अमूल, पतंजलि से लेकर 18 ब्रांड के नकली घी पैककर देश के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। ग्वालियर रजिस्टर्ड प्योर इट और रियल गोल्ड नाम की फर्मों का उपयोग आगरा में मिला है। आगरा जिले की पुलिस ने मैनेजर सहित पांच लोगों को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन संचालकगण ग्वालियर की मैनावाली गली के नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व बृजेश अग्रवाल हैं जिनके साथ ग्वालियर के और भी लोग शामिल हैं।
 
घरों से फरार हो गए
इनकी तलाश में आगरा से आई पुलिस ने ग्वालियर में दबिश भी दी लेकिन यह घरों से फरार मिले। खाद्य और औषधि विभाग ग्वालियर के अनुसार रामनाथ अग्रवाल व उनके परिवार के लोग पहले नकली घी के कारोबार में लिप्त थे और रासुका भी लगी थी। 2010 के बाद से इन्होंने ग्वालियर छोड़ दिया था। बता दें कि गुरुवार को आगरा में ताजगंज पुलिस ने नकली देसी घी फैक्ट्री पर छापा मारकर मैनेजर राजेश भारद्वाज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री में अमूल, पतंजलि, प्योर इट, कृष्णा जैसी कई ब्रांड का नकली घी बनाया जाता था।

चौंकाने वाली जानकारी सामने आई
फैक्ट्री दाल बाजार ग्वालियर के रहने वाले पंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल संचालित कर रहे थे। पुलिस ने जब खरीदारी और सप्लाई बाजार की जानकारी की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई।

फास्ट फूड की दुकानों पर बेचते थे
पुलिस के अनुसार बिल्टियों की जांच में पता चला कि नकली देसी घी को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम व बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों के फास्ट फूड बाजारों में सीधे बेचा जाता था। इसी घी से डोसा, भल्ले, समोसे और आमलेट तक बनाया जाता था।

144 किग्रा एक्सपायरी वनस्पति बरामद किया
आरोपित छोटे दुकानदारों को अपने नेटवर्क के माध्यम से सीधे जोड़ते थे। आर्डर आने के बाद यही माल पहुंचा देते थे। आगरा के डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुकदमे में नामजद फरार फैक्ट्री मालिकों की गिरफ्तारी को ग्वालियर में टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस ने छापे के दौरान फैक्ट्री से 144 किलोग्राम एक्सपायरी वनस्पति बरामद किया था।

वॉट्सएप से कारोबार चलाते थे नीरज और बृजेश
ग्वालियर में बैठे नीरज अग्रवाल और ब्रजेश अग्रवाल वॉट्सएप के जरिये पूरा कारोबार चला रहे थे। उनके पकड़े जाने पर पूछताछ में सप्लाई चेन की विस्तृत जानकारी मिलेगी। पुलिस ने अब तक फैक्ट्री के मैनेजर राजेश भारद्वाज, कर्मचारियों में शिवचरण, भास्कर गौतम, ग्वालियर के माधौगंज के रहने वाले रवि मांझी, सागर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह को पकड़कर जेल भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति