रतलाम में एटीएम भी भगवान भरोसे चल रहा, बैंकों में गार्ड नदारद, पुलिस प्रशासन अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए

रतलाम
सुरक्षा प्रबंधन की पड़ताल करने के लिए जब रतलाम पुलिस ने अभियान चलाया तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए. कई बैंक में सुरक्षा गार्ड तक नहीं मिले. इसके अलावा एटीएम भी भगवान भरोसे चल रहा था. पुलिस प्रशासन अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए हैं. रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में बैंकों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र में स्थित बैंक और एटीएम को सुरक्षा दृष्टि से चेक किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे की जानकारी लेने के साथ-साथ रिकॉर्डिंग के संबंध में भी जांच पड़ताल की गई. इसके अलावा सुरक्षा गार्ड के बारे में भी पुलिस ने लिखित जानकारी रजिस्टर में दर्ज की. बैंक अधिकारियों से यह भी पता लगाया गया कि उनके बैंक में सुरक्षा अलार्म सिस्टम चालू है या नहीं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

बैंकों को गार्ड रखने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक दिन बीट अधिकारी द्वारा बैंक या एटीएम की जांच के बाद रजिस्टर में एंट्री की जाती है. पुलिस अधिकारियों ने रजिस्टर भी चेक किया तथा इस बात की भी तस्दीक की गई कि समय पर बीट अधिकारी द्वारा बैंक और एटीएम की जांच की जा रही है या नहीं. पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन बैंकों में सुरक्षा गार्ड नहीं है, वहां पर गार्ड रखने के निर्देश भी प्रबंधन को दिए गए हैं.

बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की लगातार मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ और कमियां भी सुरक्षा की दृष्टि से बताई गई है, जिसे पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है. पुलिस ने बैंक के सुरक्षा प्रबंधन की जांच करने के साथ-साथ बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके से भी ग्राहकों का अवगत कराया. डिजिटल अरेस्टिंग, ऑनलाइन ट्रेंडिंग एप फ्रॉड के बारे में भी ग्राहकों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति