MP के देवास में सात करोड़ की लागत से दोनों स्थानों पर रिवर फ्रंट जैबनाया जायेगा, 5 हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फीथिएटर

बुरहानपुर
कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित बीज विकास निगम की जमीन पर प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय का नया भवन 7.70 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार 66 लाख की लागत से महापौर आवास और 104 लाख रुपये की लागत से निगम अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाएगा।

राजघाट और सतियारा घाट में बनेगा रिवर फ्रंट
विधायक अर्चना चिटनिस के अनुसार लंबे समय से ताप्ती नदी के राजघाट और सतियारा घाट में रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव अटका हुआ था। इस योजना के तहत सात करोड़ की लागत से दोनों स्थानों पर रिवर फ्रंट जैसा निर्माण कराया जाएगा।
 
पांच हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फी थिएटर
आने वाले समय में नगर निगम के पास पांच हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फी थिएटर भी होगा। इसका निर्माण चार करोड़ की लागत से होगा। इसके अलावा पांच करोड़ की लागत से जल शोधन संयंत्र व इंटकवेल में सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराई जाएगी।

योजना के लिए बेंची जाएंगी जमीनें
ये सारे निर्माण कार्य नगर निगम पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत शहर में मौजूद बेशकीमती जमीनें बेच कर कराएगा। योजना के तहत शहरी क्षेत्र की 16230 वर्गमीटर जमीन बेच कर 54.25 करोड़ रुपये प्राप्त किए जाएंगे, जबकि अन्य कार्यों को मिला कर कुल 73.57 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। 
जिला स्तरीय समिति से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए साधिकार समिति को भेजा जा चुका है। विकास कार्यों को लेकर रविवार को महापौर माधुरी पटेल, विधायक अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट की और जानकारी दी। नगर निगम क्षेत्र में 160-160 लाख की लागत से आवासी भवन और फायर स्टेशन का निर्माण होगा। शनवारा से कलेक्टर कार्यालय तक 520 लाख से सर्विस रोड, साइड ड्रेन, यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ और साइनेज सहित कार्य होंगे।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास 412 लाख में 50-50 सीटर छात्रावास, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर का निर्माण होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में 60 लाख की लागत से पार्टीशन और फर्नीचर कार्य होगा। पुलिस विभाग के लिए 53.60 लाख में कांफ्रेंस हॉल, 41.80 लाख में कम्युनिटी हॉल, और 45 लाख में दूरदर्शन कार्यालय निर्माण प्रस्तावित हैं। पुनर्घनत्वीकरण योजना में पुराने भवनों की भूमि पर 80 लाख से सीमेंटीकृत मार्ग, 120 लाख से सड़क निर्माण, 60 लाख से होमगार्ड भंडार गृह, 109.60 लाख से ई-टाइप बंगले, 666.90 लाख से रनिंग ट्रैक और अन्य कार्य होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति