Deva Teaser: खतरनाक कॉप बने शाहिद, ताबड़तोड़ चली गोलियां

मुंबई
शाहिद कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज किया गया, जहां उनका जबरदस्त खूंखार और खतरनाक अंदाज देखने को मिला. अब तक आपको लगा होगा कि कमीने, हैदर और कबीर सिंह में जिस शाहिद कपूर को आपने देखा उससे किलर अंदाज उनका और क्या ही होगा? तो आप गलत हो सकते हैं.

देवा के टीजर में शाहिद अपने सबसे खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे खून खराबे और मार पिटाई से जरा भी खौफ नहीं है. फिल्म में वैसे तो शाहिद एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं लेकिन उनका अंदाज एकदम रिबेलियस और कातिलाना है. धुआंधार गोली चलाते, दुश्मनों का खात्मा करते और अपने ही सनकी अंदाज में डांस करते शाहिद का लुक बेहद जानदार है. टीजर को देख फैंस ट्रेलर के इंतजार में बेसब्र हो रहे हैं.

माना जा रहा है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से शाहिद कपूर भी अपनी इमेज को अमिताभ बच्चन जैसे एंग्री यंग मैन के तौर पर स्थापित करने को तैयार है. टीजर में वो ताबड़तोड़ एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में भी शाहिद को अमिताभ की जंजीर का फैन दिखाया गया था. पोस्टर में वो मुंह में सिगरेट दबाए, खतरनाक लुक देते दिखे थे. वहीं उनके पीछे बिग बी का जंजीर का आइकॉनिक लुक था.

शाहिद कपूर के बेखौफ लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि साल 2025 शाहिद के लिए गुड लक लेकर आया है. शाहिद का ये रैम्पेज मोड सबको अच्छा लग रहा है. यूजर्स ने लिखा- कबीर सिंह वाइब्स, आला रे आला देवा आला. एक और ने लिखा- शाहिद कपूर की अब तक इंडस्ट्री को पहचान नहीं हो पाई है.  वो डांस-रोमांस से लेकर एक्शन तक में जबरदस्त हैं. अब लग रहा है वो अपने फॉर्म में आ रहे हैं.

मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोशन एंड्रूज की इस एक्शन थ्रिलर में शाहिद एक कॉप का रोल करने वाले हैं, जो कि एक्शन पैक्ड फिल्म है. देवा 31 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी हैं. देखना तो दिलचस्प होगा कि फैंस को उनका ये अंदाज कितना लुभाता है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है. इसके अलावा शाहिद के खाते में विशाल भारद्वाज की एक फिल्म, कॉकटेल 2 भी है. माना जाए कि साल 2025 शाहिद के लिए धमाकेदार साबित हो सकता है तो गलत नहीं होगा.

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति