छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है BJP

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भी बदलने के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को संगठन से सरकार में भेजने की रणनीति बनी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा की योजना का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को मंत्री बनाने पर सहमति भी बनी है।

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी है।
  • भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • माना जा रहा है कि भाजपा इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है।
  • इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, सिंहदेव यदि मंत्री बनाए जाते हैं, तो उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिए संकेत
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई खींचतान नहीं है। बिलासपुर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। वो हैं अमर अग्रवाल। लिहाजा स्पष्ट है कि बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर से विधायक किरण सिंहदेव को मंत्री बनाया जा सकता है।

कुछ दिन पहले ही तोखन को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के अभियान में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मैदान में उतार दिया है। तोखन को यहां साहू समाज के महासम्मेलन का जिम्मा सौंपा गया है। साहू समाज की बड़ी जनसंख्या दिल्ली की हर विधानसभा में रहती है। ऐसे में तोखन के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी है।

इसके पहले पार्टी ने तोखन को झारखंड की मनिका, चतरा, लातेहार और सिमरिया विधानसभा में प्रभारी बनाकर भेजा था। विपरीत परिस्थितियों में भी तोखन ने कड़ी मेहनत से इनमें से तीन सीटों पर पार्टी को जीत दिलाई थी। तोखन के रणनीतिक कौशल, संगठन के सालों के अनुभव का लाभ पार्टी को इस दौरान हुआ था।

ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार
अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास बखूबी अनुभव है।
किरण सिंह देव: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। बस्तर से बड़ा चेहरा हैं इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है।
गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं।
रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति