राजस्थान-जोधपुर में गौवंश का सिर काटने पर दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर।

सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर के तिंवरी तहसील में गत 4 जनवरी को मथानिया चौराहे पर दो युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ना तय था। लेकिन प्रशासनिक सजगता और सामाजिक समरसता के चलते दोनों आरोपियों पर शीघ्र ही कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, गत 4 जनवरी को तिंवरी के मथानिया चौराहे पर एक गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से तिंवरी में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और इस घटना का जबरदस्त विरोध जताया। प्रशासन के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई थी कि आखिर ऐसी स्थिति से किस तरह से निपटा जाए, क्योंकि धीरे-धीरे विरोध बढ़ता जा रहा था। हालांकि इस हालत में प्रशासन की मुस्तैदी और हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों के आपसी ताल के चलते मामला बिगड़ने से रोक लिया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों की लगातार कई मीटिंग रखी और समझाइश की।

पुलिस ने मामले में इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक तरफ जहां पुलिस सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का प्रयास कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तिंवरी के मेघवालों का बास निवासी टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहम्मद साउद पुत्र मोहम्मद यूनुस व 28 वर्षीय अकरम उर्फ बाबू पुत्र अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया कर लिया।

तिंवरी में निकाला फ्लैग मार्च
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तिंवरी में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। वहीं तिंवरी तथा जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान तिंवरी में हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद प्रकट किया।

आरोपी व उनका परिवार समाज से बहिष्कृत
घटना के तीसरे दिन सोमवार को कौम नागोरी तेलियान पंचान समिति तिंवरी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल व बाबू राठौड़ ने समाज के लेटर पैड पर लिखकर एक संदेश जारी किया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि दोनों आरोपियों तथा उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। इस बहिष्कार के पीछे वजह उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता को बिगाड़ना तथा हिंदू धर्म के भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सामाजिक सौहार्द को खत्म करने की साजिश रचने के कारण यह कदम उठाना बताया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति