कलेक्टर पहुंचे जनकल्याण शिविर में लोगों की सुनी समस्यायें

रीवा
मऊगंज कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में आयोजित शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर राजस्व प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर पात्र हितग्राहियों को देने का सशक्त माध्यम है। शिविर में जहां एक ओर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में जनकारी दी जाती है वहीं दूसरी तरफ पात्र हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि शिविर में 107 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्य भी बनाये जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम कमलेशपुरी सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कलेक्टर ने हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक में जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की तथा प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किये जाने हेतु भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति