जनकल्याण शिविर में कृषकों को चालू खसरा खतौनी के नकलों का करें वितरण: कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला

सिंगरौली
जनकल्याण शिविरों में अनिवार्य रूप से जिला अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें तथा शिविर के दौरान कृषकों को निःशुल्क चालू खसरा खतौनी की नकल वितरित किए जाएं उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत पत्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं। साथ ही शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए कि शिविर के दौरान कृषकों को अनिवार्य रूप से खसरा खतौनी की नकल प्रदाय कराएं।
 वहीं बैठक के दौरान सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के साथ  संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें ।कलेक्टर ने 50 दिवस 100 दिवस के लंबित आवेदनों का निरीकरण करने के निर्देश दिए । धान उपार्जन के साथ साथ परिवहन एवं भुगतान के प्रगति की समीक्षा उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए साथ ही धान परिवहन के कार्य में गति लाएं। प्रति दिवस के प्रगति के जानकारी के संबंध में अवगत भी कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने इस आशय के भी निर्देश दिए की आकस्मिक रूप से मौसम खराब होने के स्थित में उपार्जन केंद्रों में धान भीगे न इसके लिए अनिवार्य रूप से व्यवस्थाएं सभी केंद्रों पर कराया जाना सुनिश्चित करने। बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी के सेनगुप्ता ,एस.डी.एम राजेश शुक्ला , डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी ए. के. राय , जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी , जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, महिला बल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस. बी. सिंह , एस.डी.ओ नरेंद्र तिवारी, आबकारी अधिकारी खेमराज सैयाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति