चम्पा देवी पावले जिला अध्यक्ष निर्वाचित

मनेंद्रगढ़/एमसीबी
भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए थे।
संगठन द्वारा पूर्व लोकसभा सांसद  कमल भान जिला चुनाव अधिकारी, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल , छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता आईच, जनार्दन साहू, दुर्गा शंकर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह राणा, रामलखन सिंह द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
वंही सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने अपने अध्यक्षिय उधबोधन मे अपने संगठन् की रीति नीति के बारे मे जानकारी दी साथ ही संगठन का कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है तथा संगठन का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमे संगठन वही होता है ब्यक्ति का आदान प्रदान होता है और जो आज सामने की पंक्ति मे बैठे है उनका स्थान् मंच ने भी हो सकता है और मंच मे बैठे लोगो का स्थान् सामने की पंक्ति मे भी हो सकता है।
वंही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओ को निरंतर संगठन मे कार्य करने की प्रेरणा दी तथा एमसीबी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के कार्यो को सराहा और कर्यकर्ताओ को हमेशा उनसे सीख लेने को कहा कि श्री केशरवानी विषम परिस्थितियों मे भी कार्य किया चाहे उनको मंच से सम्मान मिले या न मिले उन्होंने संगठन के प्रति कार्य कर उनके टीम के अथक प्रयास से विधानसभा जैसे अन्य चुनाव को सफलता पूर्वक किया गया।
तथा उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद व जिला निर्वाचन अधिकारी  कमल भान के ने कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यो की सराहना कर नए अध्यक्षो के कार्यो पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओ के समक्ष भाजपा एमसीबी के नवीन अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले  के नामो की घोषणा की गई।
वंही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कही कि भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है, आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर मै पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी। आज के कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने किया तथा पार्टी के समस्त सदस्यों व भाजपा पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो सहित अन्य लोगो द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष को बधाई दी गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति