चित्रकूट में श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित, साधु-संतों का केंद्र होगा तैयार, 100 करोड़ की लागत से बनेगा रामायण पार्क

भोपाल
मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 100 करोड़ की लागत से 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क भी बनाया जाएगा। वहीं 151 फीट की ऊंची श्री राम की प्रतिभा भी स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में श्रीराम की छवि होगी।

सतना के चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्री राम की तपोभूमि में स्थलों के विकास, आधुनिक परिवहन सेवाओं पर 750 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 80 एकड़ में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्क है। जो करीब 100 करोड़ की लागत से बनेगा। जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस पार्क में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही 5डी-3डी प्रजेंटेंशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। इस पार्क में भगवान श्री राम की 151 फीट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
 
संतों के लिए ध्यान केंद्र और 1000 संतों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जहां एक हजार से ज्यादा साधु संत ठहर सकेंगे। वहीं आधुनिक पर्णकुटी, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्ड भी बनाए जाएंगे। हनुमान धारा में 24 करोड़ की लागत से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति