फेरे लेने से पहले दूल्हे ने की अजीब डिमांड, डिमांड पूरी नहीं होने पर लौटा दी बारात, नाराज दुल्हन पहुंची थाने

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा था। लेकिन फेरे से पहले दूल्हा बने डॉक्टर ने 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर दी। डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने फेरे लेने से इनकार करते हुए शादी तोड़ दी। काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।
 
शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने नहीं की डिमांड
दरअसल, थाटीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा सिंह की शादी जून महीने में शिवपुरी खनियाधाना के रहने वाले सतेन्द्र वमन्या से तय हुई थी। सतेन्द्र पेशे से डॉक्टर है। बातचीत तय होने के बाद लड़की के परिजन ने उनसे दहेज की बात की तो सतेन्द्र और उसके परिजन ने किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं बताई। जिसके बाद 22 नवंबर की दोनों की शादी तय हुई थी।

फेरे से पहले 10 लाख कैश और प्लाट की कर दी मांग
बारात दरवाजे पर पहुंची और उसके बाद मैरिज गार्डन में स्टेज पर वर-वधु की जयमाला तक सब ठीक चला। लेकिन पंडित ने जब फेरे लेने के लिए मंडप में आने के लिए कहा तो रंग में भंग पड़ गया। क्योंकि सतेंद्र और उसके परिजन ने अचानक फेरे लेने से पहले दस लाख रुपए के साथ ग्वालियर में एक प्लाट की मांग रख दी।
 
बिना शादी किए लौट गई बारात
दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बिना फेरे लिए ही दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया। इसके बाद नेहा महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नेहा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
 
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ग्वालियर CSP अशोक जादौन ने बताया कि लड़की की शिकायत पर होने वाले दूल्हे डॉक्टर सतेंद्र वमन्या, उसके पिता लखन लाल, भाई जितेंद्र, पुष्पेंद्र, बहन किरण और मां फूलवती के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति