मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतनिधियों के साथ की बैठक

भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने निर्वाचन सदन भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां प्रदान की गई। सीईओ श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र और 65 हजार 014 मतदान केंद्र है।

सीईओ श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में 29 अक्टूबर 2024 से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्यक्रम प्रांरभ हुआ था। इसी दिन से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 28 नंवबर 2024 तक चली। दावे आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर 2024 तक किया गया। मतदाता सूची का प्रदेश के सभी जिलों में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया।

प्रदेश में मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 7 लाख 98 हजार 469 नाम जोड़े गए और 3 लाख 01 हजार 65 नाम हटाए गए। इसी तरह से 3 लाख 13 हजार 642 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड में संशोधन किया गया। इस तरह से प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 4 लाख 97 हजार 404 की बढ़ोत्तरी हुई है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, श्री विवेक श्रोत्रिय, भारतीय जनता पार्टी से श्री एस.एस. उप्पल, कांग्रेस पार्टी से श्री जे.पी. धनोपिया, बहुजन समाज पार्टी से श्री सुधीर, आम आदमी पार्टी से श्री सी.पी. सिंह चौहान उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं मतदाता सूची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceo madhya pradesh.nic.in पर उपलब्ध है। कोई भी मतदाता वेबसाइट के माध्यम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है।

जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में हुआ सुधार
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्रदेश में इपी रेशियो (मतदाता अनुपात) 63.88 था। यह मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान बढ़कर 64.44 हो गया है। इसी तरह से जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान जेंडर रेशियों 948 था, जो अब बढ़कर 950 हो गया है।

14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत प्रदेश में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कुल 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका समय सीमा में निराकरण किया गया। इसमें फॉर्म-6 के 7 लाख 98 हजार 469, फॉर्म-7 के 3 लाख 01 हजार 065 और फॉर्म-8 के 3 लाख 13 हजार 642 आवेदन प्राप्त हुए थे।

प्रदेश में 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 हैं पुरूष मतदाता
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 है ।

2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है महिला मतदाताओं की संख्या
प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है। प्रदेश में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1210 है।

प्रदेश में 74 हजार 387 सेवा निर्वाचक मतदाता
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में सेवा निर्वाचक 74 हजार 387 मतदाता हैं, जिसमें पुरूष मतदाता 71 हजार 960 एवं महिला मतदाता 2 हजार 427 हैं।

प्रदेश में आयु वार मतदाताओ की संख्या
प्रदेश में आयुवार मतदाताओं की संख्या में 18 -19 वर्ष के 11 लाख 19 हजार 161, 20 से 29 वर्ष के 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424, 30 से 39 वर्ष के 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883, 40 से 49 वर्ष के 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407, 50 से 59 वर्ष के 81 लाख 31 हजार 709, 60 से 69 वर्ष के 48 लाख 15 हजार 858 और 70 से 79 वर्ष के 22 लाख 11 हजार 505 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक उम्र के प्रदेश में कुल 7 लाख 52 हजार 420 मतदाता हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति