‘SSMB29’ की शूटिंग शुरू, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा एक्शन अवतार

इंदौर
सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को फिल्म के लॉन्च के मौके पर हैदराबाद में पूजा की गई। इस दौरान महेश बाबू मौजूद रहे। इस फिल्म को लेकर महेश बाबू के फैंस में उत्साह है।

'SSMB29' का अभी तक कोई ऑफिशियल नाम नहीं रखा गया है, लेकिन यह फिल्म अफ्रीकी जंगल की यात्रा पर बनेगी। फिल्म में महेश बाबू भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर एक खास चीज की खोज करने वाले बनेंगे। महेश बाबू का यह नया अवतार दर्शकों को काफी अच्छा लगेगा। महेश बाबू ने इससे पहले कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। महेश के पूजा समारोह में आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में एक्शन अवतार
इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी महेश बाबू के साथ मुख्य महिला भूमिका निभाएंगी। उनका नाम आने से फिल्म को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। प्रियंका ने फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वह इस फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी।

फिल्म का हिस्सा बनेगा एक हॉलीवुड स्टूडियो
इस फिल्म को एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। इसको डायरेक्ट एसएस राजामौली कर रहे हैं। महेश बाबू पहली बार एसएस राजामौली के साथ काम रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को एक बड़ी हॉलीवुड स्टूडियो भी प्रॉड्यूस करेगी। शूटिंग को वर्ल्ड वाइड होगी, जिससे यह और भी खास बन जाएगी।

महेश बाबू के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने "मुफासा: द लायन किंग" के तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार भी जताया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति