खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

मुंबई
नया साल आते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में कई बदलाव की तैयारी हो रही है. हाल ही में 12 जनवरी को मुंबई में स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) बुलाने की घोषणा की गई है. इस बैठक का मुख्य एजेंडा सेक्रेटरी और ट्रेजरर पद के लिए चुनाव है. जय शाह की जगह देवजीत सैकिया को सचिव पद का कार्यभार सौंपा जाएगा, जो सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे. वहीं ट्रेजरर अरुण धूमल अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं, जिसके चलते उन्हें इस पद से हटना पड़ेगा.

कोच गौतम गंभीर के प्रदर्शन पर उठ सकते हैं सवाल
टेलीग्राफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में गौतम गंभीर और उनकी कोचिंग टीम के प्रदर्शन पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि, यह प्राथमिक मुद्दा नहीं है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए गंभीर की कोचिंग को लेकर बोर्ड के कुछ सदस्यों के बीच असंतोष बढ़ रहा है. 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार ने टीम इंडिया को गहरे संकट में डाल दिया है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी गंभीर के लिए आखिरी मौका?
गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ा संकट यह है कि आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनके कार्यकाल का अहम मोड़ साबित हो सकती है. अगर भारत इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाता है तो उनकी कोचिंग पर बड़े सवाल उठना तय है.

टीम इंडिया की हालिया असफलताओं के पीछे खराब फॉर्म और प्रमुख खिलाड़ियों की चोट भी बड़ी वजह रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है, जबकि जसप्रीत बुमराह की चोट ने गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर किया है.

गौतम गंभीर का कोचिंग कार्यकाल
गौतम गंभीर ने सितंबर 2024 में कोच का पद संभाला था, जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने चरम पर थी. उस समय भारत टेस्ट और वनडे में भी मजबूत स्थिति में था. गंभीर ने अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत बांग्लादेश को टेस्ट में 2-0 से हराकर की थी. लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया.

टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत 0-3 से हारा, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ. इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भी हार का सामना करना पड़ा.

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति