छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में दो दोस्तों में दो दोस्तों में चाकूबाजी में एक की मौत

बलौदा बाजार.

चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की. रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति