बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया से हार गई, BGT में किस फेज में मात खा गए भारतीय गेंदबाज, हारने का सच निकला

नई दिल्ली
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इस हार के पीछे का कारण बल्लेबाजों को माना जा रहा है। ये सच भी है, लेकिन बल्लेबाजों के साथ-साथ भारत की इस हार के दोषी भारतीय गेंदबाज भी हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो बाकी सभी गेंदबाजों ने निराश किया है या फिर टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि भारतीय टीम ना सिर्फ सीरीज हारी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। उन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं कि भारतीय गेंदबाज बीजीटी में कब और कहां कमजोर पड़े।

BGT में तेज गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने पूरी सीरीज में 1 से 30 ओवर में 35 विकेट निकाले हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज भी पीछे नहीं थे। उन्होंने 34 विकेट निकाले, लेकिन अंतर देखने को मिला 31 से 80 ओवर के बीच। ऑस्ट्रेलिया के पेसर्स ने इस अवधि में गेंदबाजी करते हुए कुल 35 विकेट निकाले, जबकि भारत को इन ओवरों के बीच सिर्फ 22 विकेट ही मिले।

भारत के गेंदबाजों का इकॉनमी रेट भी साढ़े 3 से ज्यादा का रहा। इन्हीं ओवरों में गेम कंट्रोल होता है और भारत यहां पीछे रह गया। इन ओवरों में भारत का औसत और स्ट्राइक रेट भी ज्यादा रहा, जो वाकई में चिंता का कारण बना। हालांकि, 81 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 4 विकेटों के मुकाबले, भारत ने 15 विकेट जरूर निकाले, लेकिन सोचने वाली बात ये थी कि बाहर की बहुत कम पारियां 80 ओवर से ज्यादा चलीं।

अगर बीजीटी में नई गेंद यानी 1 से 30 ओवर तक की बात करें तो जसप्रीत बुमराह वाकई में शानदार थे। उन्होंने कुल 16 विकेट पहले 30 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज को 11-11 विकेट मिले। 10 विकेट पैट कमिंस ने चटकाए और स्कॉट बोलैंड को 9 विकेट मिले। यहां भी अंतर नजर आता है, क्योंकि टॉप 5 में तीन पेसर ऑस्ट्रेलिया के हैं, जिनके कुल विकेट 30 हैं और भारत के दो तेज गेंदबाजों के विकेट 27 हैं। आखिरी मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट निकाले, जिसमें से दूसरी पारी के तीन विकेट शामिल हैं।

हालांकि, असली खेल हुआ 31 से 80 ओवरों के बीच में, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए इन ओवरों में पैट कमिंस ने कुल 13 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 3 मैचों में 12 विकेट निकाले। यहां जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी जरूर कम की और सिर्फ 8 ही विकेट निकाले। 7 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले और 5 विकेट नितीश रेड्डी ने निकाले। वहीं, महज 4 विकेट मोहम्मद सिराज को पुरानी गेंद से मिले। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत किस तरह इन 31 से 80 ओवर के बीच में पिछड़ गया। यहां तक कि नितीश रेड्डी ने सिराज से करीब आधे ओवर ही गेंदबाजी की।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति