कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, इस दौरान कहा- आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए, प्रियंका ने भी दिया जवाब

मुंबई
फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' देखने का अनुरोध किया है। इस फिल्म में कंगना भूतपूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी की दादी इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर चुकी हैं। इसका मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था। अब 16 जनवरी को इसे रिलीज किया जाना है।

कंगना रनौत ने संसद में प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने प्रियंका को फिल्म देखने के लिए कहा है। कंगना ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने प्रियंका गांधी जी से संसद में मुलाकात की और सबसे पहली बात जो मैंने उनसे कही वह यह थी कि 'आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए।' प्रियंका जी बहुत विनम्र थीं और उन्होंने कहा, 'हां, शायद।' मैंने कहा, 'आपको यह जरूर पसंद आएगी।'" कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के किरदार को बहुत ही संवेदनशीलता और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही संवेदनशील और समझदारी से किया गया चित्रण है, जिसमें एक व्यक्तित्व और एक ऐतिहासिक घटना को पूरी इज्जत के साथ दर्शाया गया है।”

कंगना ने कहा, "मेरे शोध के दौरान, मैंने देखा कि बहुत सारा ध्यान उनके व्यक्तिगत जीवन पर दिया गया था। उनके पति, दोस्तों और विवादास्पद रिश्तों पर। मैंने खुद से सोचा कि एक व्यक्ति में इससे कहीं अधिक होता है। मैंने विशेष ध्यान रखा कि मैं इन पहलुओं में न जाऊं। जब बात महिलाओं की होती है तो उन्हें हमेशा पुरुषों के साथ उनके रिश्तों या सनसनीखेज घटनाओं तक ही सीमित कर दिया जाता है।"

आपको बता दें कि इमरजेंसी फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा भारत में घोषित आपातकाल की स्थिति पर आधारित है। कंगना रनौत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और वह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और श्रेया तलपड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति