आईसीसी ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी की, चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग

दुबई
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी की है। इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग "बहुत अच्छी" दी गई है। बहुत अच्छी रेटिंग पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को मिली। जबकि संतोषजनक रेटिंग सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को मिली (जहां अंतिम टेस्ट खेला गया)। 2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट।

अगर किसी मैदान को "असंतोषजनक" या "अनफिट" रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं। अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले।"

उन्होंने यह भी बताया कि सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है। रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति