जॉनी डेप के नाम पर जालसाजी, अभिनेता ने फैंस को चेताया

लॉस एंजिल्स

 हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट के नाम पर जालसाजी की जा रही है।

जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी को नए साल की शुभकामनाएं, दुख की बात है और मुझे पता चला है कि ऑनलाइन जालसाज मेरे प्रशंसकों और फॉलोअर्स को मेरे नाम का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। अपनी रणनीति के तहत, वे मेरे और मेरी टीम के सदस्यों के नाम पर कई भ्रामक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट बना चुके हैं।“

अभिनेता ने अलर्ट करते हुए लिखा, "हम इन अवैध योजनाओं से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आज, एआई मेरे चेहरे और आवाज का भ्रम पैदा कर सकता है। जालसाज मेरे असली रूप और आवाज की तरह दिख सकते हैं। लेकिन, न तो मैं और न ही मेरी टीम आपसे पैसे या आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगेगी।“

फोटो-शेयरिंग ऐप पर अभिनेता के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल के जरिए या चैट-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए प्रशंसकों से सीधे बातचीत नहीं करता।"

अभिनेता ने आगे बताया, "मैं एक्स, स्नैपचैट या डिस्कॉर्ड या पर नहीं हूं। मैं पेड मीटिंग, फोन कॉल, क्लब मेंबरशिप या फैन कार्ड ऑफर नहीं करता। अगर आपसे कभी भी इन चीजों के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो यह फ्रॉड है।"

गोल्डन ग्लोब विजेता ने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की थी। उन्होंने 1984 में हॉरर फिल्म ‘ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ से फीचर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1986 में आई ‘प्लाटून’ में दिखाई दिए थे।

‘एडवर्ड सिजरहैंड्स’, ‘एड वुड’, ‘स्लीपी हॉलो’, ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’, ‘स्वीनी टॉड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रेंचाइजी जैसी सफल फिल्मों में में काम कर चुके हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति