अब यूपी की पुलिस कोई तू-तड़ाक नहीं बल्कि जनता को आप कहकर सम्बोधित करेगी

आगरा
पुलिस का नाम सुनते ही आम आदमी कांपने लगता है। थाने जाने के नाम पर  उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं। मात्र बात करने भर से भी डर लगने लगता है। अब आम आदमी को पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। अपना कड़क मिजाज रखने वाली पुलिस ने खुद को सुधारने की मुहिम शुरू की है। आगरा के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने शिष्टाचार संवाद नीति की शुरूआत की है। जिसके तहत अब आगरा पुलिस ‘तुम’ या ‘तू’ के लहजे में नहीं बल्कि ‘आप’ कहकर लोगों को संबोधित करेगी।

पुलिस कराएगी चाय-नाश्ता
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस के रवैया को बदलने के लिए ये मुहीम शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि अगर कोई भी फरियादी थाने में आता है, तो थानेदार सबसे पहले खड़ा होकर उसका स्वागत करे, फिर चाय नाश्ता कराने के साथ ही उसकी फरियाद को सुने। इतना ही नहीं पुलिस आपको फोन आने पर सबसे पहले नमस्ते कहगी।

निगरानी के लिए थानों में लग रहे सीसीटीवी
पहले जो पुलिस तू, तड़ाक करके बात करती थी, अब वही पुलिस आप, श्रीमान जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर आपको संबोधित करेगी। इसकी निगरानी के लिए अब आगरा के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही अगर कोई थानेदार अपने रवैया में बदलाव नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति