रेलवे ने भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली, सिंगरौली से बढ़ेगा रेल संपर्क

जबलपुर
जबलपुर से सिंगरौली और चोपन तक की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। भुसावल-कटनी-चोपन ट्रेन की प्रस्तावित समय-सारिणी और ठहराव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेल बोर्ड के पास भेजा गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी से ट्रेन का संचालन आरंभ हो जाएगा। अभी जबलपुर से सिंगरौली के लिए दो सीधी ट्रेन चलती हैं। जबलपुर से सुबह के समय सिंगरौली जाने और वापसी में सिंगरौली से शाम को जबलपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। यह कमी नई ट्रेन से पूरी हो जाएगी।

स्पेशल ट्रेन के रूप में लिया ट्रायल
भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने का ट्रायल किया जा चुका है। रेलवे ने गत वर्ष दीपावली और छठ पूजा के समय पर ट्रेन को कटनी से चोपन के मध्य स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया था। उस समय ट्रेन को भुसवाल-कटनी और कटनी-चौपन के मध्य दो अलग-अलग ट्रेन के रूप में संचालित किया गया। कटनी-चौपन रेलखंड में स्पेशल ट्रेन बनकर चलने के कारण यात्री किराया अपेक्षाकृत अधिक था। यात्री नहीं मिलने पर ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। भुसावल से कटनी पहुंचने के बाद इस ट्रेन का रैक लगभग 16 घंटे कटनी में खड़ा रहता है। इतने समय में ट्रेन कटनी-चोपन-कटनी का फेरा पूरा कर सकती है। इसलिए ट्रेन को अब उसी रैक से भुसावल से चोपन तक सीधे एक्सप्रेस के रूप में चलाने की योजना बनाई गई है। विस्तारित ट्रेन का ठहराव कटनी जंक्शन के स्थान पर कटनी साउथ होगा। ट्रेन के ठहराव का पुननिर्धारण करते हुए गति में वृद्धि का प्रस्ताव बनाया है। स्पेशल के स्थान पर नियमित ट्रेन दौड़ाने का विचार है, ताकि यात्री सामान्य किराए पर यात्रा कर सकें।
 
तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
भुसावल-चोपन एक्सप्रेस के संचालन से तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र) के यात्रियों को लाभ होगा। रेलमार्ग पर ट्रेन का अपेक्षाकृत छोटे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जहां पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं। चोपन, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा एवं भुसावल जैसे प्रमुख जंक्शन तक यात्रियों के लिए पहुंचना सरल होगा। भुसावल से चोपन के मध्य अभी नियमित सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। भुसावल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से यात्रियों को पहली नियमित ट्रेन उपलब्ध होगी। हाल ही में धनबाद-नासिक के मध्य एक स्पेशल ट्रेन आरंभ की गई है। ये ट्रेन भुसावल एवं चोपन को जोड़ती है, लेकिन सप्ताह में दो दिन चलती है।

भुसावल-चोपन एक्सप्रेस एक नजर में
प्रस्थान से गंतव्य तक यह ट्रेन लगभग 967 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भुसवाल से सुबह 11:15 पर प्रस्थान कर दोपहर में 12 बजे चोपन पहुंचेगी।
चोपन से शाम को चार बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे भुसावल पहुंचेगी।
15 कोच वाले रैक से ट्रेन का संचालन होगा। समस्त श्रेणी के कोच होंगे।
लगभग 65 स्टेशनों में रुकेगी। अभी भुसावल-कटनी के बीच ही 59 ठहराव है।
दोनों नगर के मध्य नियमित रूप से संचालित होने वाली पहली ट्रेन होगी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति