रेल प्रशासन द्वारा आगामी महाकुम्भ मेला के अवसर पर कई ट्रेनों को विस्तारित करने का निर्णय लिया

भोपाल
रेल प्रशासन द्वारा आगामी महाकुम्भ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन को चुनार स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इस एक्सप्रेस ट्रेन का प्रयागराज छिवकी से चुनार के मध्य चलने वाली तिथियों एवं समय सारिणी का विवरण इस प्रकार है।

गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 17 एवं 18 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 24 एवं 25 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 27 जनवरी 2025 से 04 फरवरी 2025 तक (09 ट्रिप), 07 एवं 08 फरवरी 2025 (02 ट्रिप), 10 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 21 एवं 22 फरवरी 2025 (02 ट्रिप) एवं 24 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक (04 ट्रिप) इटारसी स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह प्रयागराज छिवकी 09:55 बजे पहुँचकर, 10:15 बजे प्रस्थान कर, मेजा रोड 11:10 बजे, माण्डा रोड 11:30 बजे, विन्ध्याचल 11:58 बजे, मिर्ज़ापुर 12:13 बजे पहुँचकर, दोपहर 13:30 बजे चुनार स्टेशन पहुंचेगी। (कुल 33 ट्रिप)

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 11 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 18 एवं 19 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 25 एवं 26 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 28 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक (09 ट्रिप), 08 एवं 09 फरवरी 2025 (02 ट्रिप), 11 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 22 एवं 23 फरवरी 2025 (02 ट्रिप) एवं 25 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक (04 ट्रिप) चुनार  स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर मिर्ज़ापुर 16:55 बजे, विंध्याचल 17:13 बजे, माण्डा रोड रोड 17:45 बजे, मेजा रोड 18:08 बजे, प्रयागराज छिवकी  19:45 बजे पहुँचकर तथा रात्रि 20:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी। (कुल 33 ट्रिप)

स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति