अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी विदेश दौरे को अचानक रद्द किया

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी विदेश दौरे को अचानक रद्द कर दिया। बाइडन को रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था, जहां उनकी मुलाकात पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला के साथ-साथ प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होनी थी। बाइडन के इस फैसले की वजह कैलिफोर्निया में फैली भीषण आग बताई जा रही है। राष्ट्रपति ने फैसला किया कि वे वॉशिंगटन में ही रहकर इस संकट पर नजर रखेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बाइडन ने अपने दौरे को रद्द करने से पहले लॉस एंजेलेस में अपनी पहली परपोती से मुलाकात की, जो बुधवार को पैदा हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय फायर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आग की स्थिति का जायजा लिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, "लॉस एंजेलेस से लौटने के बाद राष्ट्रपति ने यह निर्णय लिया कि वे इटली का अपना आगामी दौरा रद्द कर देंगे और आने वाले दिनों में कैलिफोर्निया संकट में राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।" कैलिफोर्निया में लगी इस भीषण आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाइडन ने इस आपदा के लिए लॉस एंजेलेस काउंटी के लिए एक 'मेजर डिजास्टर डिक्लेरेशन' को मंजूरी दी, जिससे राहत कार्यों के लिए संघीय फंडिंग का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रभावित लोगों को अस्थायी आवास, घरों की मरम्मत और बीमा न होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कम ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा।

बाइडन ने एक्स पर कहा, “हम दक्षिणी कैलिफोर्निया की आग को रोकने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए कुछ भी और सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम जानते हैं कि यह एक लंबा रास्ता तय करेगा।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के जंगलों में लगी आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मंगलवार को आपातकाल स्थिति की घोषणा की, क्योंकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेजी से फैलती जंगल की आग के कारण हजारों लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति