रायपुर में बड़ी मात्रा में मिला गौ मांस, 5 संदेही पुलिस हिरासत में

रायपुर

राजधानी रायपुर में गौकशी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने गौ सेवकों की टीम के साथ माेमिनपारा में छापा मारा, जहां एक घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस मिला है. बताया जा रहा कि महाराष्ट्र से लाकर गौ मांस बेचा जा रहा था. इस मामले में पुलिस 5 संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. पूरा मामला आचाद चौक थाना क्षेत्र का है. वहीं इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव के सुशासन में यहां गौकशी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है. जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, मोमिनपारा के घर में तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था. पुलिस ने 226 किलो में गौ मांस के साथ तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े, रस्सियां बरामद की है. एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई नाम लिखे हैं. कितने किलो किसको गौमांस बेचा, इसकी जानकारी डायरी में लिखी हुई है. घर से खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली है. पुलिस 5 संदेही को हिरासत में मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है. देर रात चक्काजाम कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

राजनीतिक संरक्षण में हो रही गौकशी : अमरजीत भगत
राजधानी में गौकशी को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नाक के नीचे हो रही गौकशी को राजनीतिक संरक्षण मिलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. यदि ऐसा कही हो रहा है तो जिम्मेदार कौन है ? कही न कही राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है, क्योंकि ये बीफ कंपनी से चंदा लेते हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति