त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 4 में से 2 जनपद अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित

धमतरी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया धमतरी जिले में पूरी कर ली गई है. जिले के 4 में से 2 जनपद अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित की गई है. इनमें जनपद पंचायत धमतरी अध्यक्ष के लिए अजजा महिला, जनपद पंचायत कुरूद के लिए अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष के लिए अनारक्षित मुक्त और जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष सीट के लिए अजजा मुक्त आरक्षित की गई है.

वहीं धमतरी जिला पंचायत के 13 सीटों में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. जिला पंचायत सदस्य की सिर्फ एक सीट ओबीसी आरक्षित हुई है. आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद धमतरी के ओबीसी वर्ग ने आरक्षण पर आपत्ति जताते हुए इसे नियमों के विपरीत बताया है. इस मामले में धमतरी एडीएम ने कहा कि सब कुछ सरकार से मिली गाइडलाइन के हिसाब से किया गया है.

जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण
जनपद पंचायत धमतरी अध्यक्ष – अजजा महिला
जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष – अनारक्षित महिला
जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष – अनारक्षित मुक्त
जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष – अजजा मुक्त

धमतरी जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1 – अनार‌क्षित महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 2 – अनुसूचित जाति महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 3 – अनारक्षित मुक्त
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 4 – अनारक्षित मुक्त
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 5 – अनारक्षित महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 6 – अनारक्षित महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 7 – अनारक्षित महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 8 – ओबीसी महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 9 – अजजा मुक्त
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 10 – अजजा महिला
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 11 – अजजा मुक्त
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 12 – अनारक्षित मुक्त
जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 13 – अजजा महिला

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति